बजट सत्र: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने प्रभार वाले विभागों का देंगे जवाब

Date:

रायपुर। आज विधानसभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रभार वाले विभागों का जवाब देंगे। मुख्यमंत्री के अलावा वनमंत्री मोहम्मद अकबर व लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री रुद्र कुमार गुरु सवालों का जवाब देंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कर्मचारियों के नियमितीकरण, राज्य सरकार द्वारा लिए गए ऋण व उस पर किए गए ब्याज भुगतान, बिजली बिल भुगतान के लिए बची शेष राशि,विमानन विभाग के लिए किए गए खर्च,फर्जी जाति प्रमाण पत्र पाए जाने पर बर्खास्तगी की कार्रवाई, जन घोषणा पत्र के क्रियान्वयन,मुख्यमंत्री भेंट मुलाकात में मिली शिकायतों के निराकरण, प्रदेश में किसानों को स्थाई पंप प्रदान करना, प्रदेश के बंद होने वाले बिजली प्लांटों की जानकारी, चिप्स में पंजीकृत फर्मों को भुगतान, क्वांटिफाई डाटा आयोग व प्रदेश में बिजली उत्पादन के लिए लगाए गए प्लांटों की जानकारी मांगी गई है। वन मंत्री मोहम्मद अकबर से वन विभाग अंतर्गत हुए अनियमितता और भ्रष्टाचार, कैंपा मद के अंतर्गत किए गए कार्य, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिल रही सामाजिक सुरक्षा योजना की जानकारी, मानव हाथी द्वंद रोकने के लिए वन विभाग द्वारा बनाए गए कार्य योजना की जानकारी, हाथियों के द्वारा नुकसान पहुंचाने पर दिए गए मुआवजे, नोटरी व्यवसाय के नवीनीकरण, वनमंडलों में घोटालों के निर्माण ,अवैध पेड़ कटाई, वन समितियों की शिकायत पर हुई कार्यवाही की जानकारी मांगी गई है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG fire incident: बच्चों से भरी स्कूली वैन में लगी आग, टला बड़ा हादसा

CG fire incident: धमतरी। कालिका चौक सिहावा रोड पर...

BILASPUR TANTRIK FRAUD CASE : ढाई लाख की ठगी, 5 गिरफ्तार

BILASPUR TANTRIK FRAUD CASE : 5 arrested for cheating...

CG CHAKKA JAM : चक्काजाम पड़ा भारी, 20 पर FIR

CG CHAKKA JAM : Chakka jam proved costly, FIR...