SAD NEWS : नहीं रही महात्मा गांधी की पोती ऊषा गोकनी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SAD NEWS: Mahatma Gandhi’s granddaughter Usha Gokani is no more

मुंबई। महात्मा गांधी की पोती ऊषा गोकनी का मंगलवार को मुंबई में निधन हो गया। मणि भवन के कार्यकारी सचिव मेघश्याम अजगांवकर ने बताया कि 89 वर्षीय गोकनी पिछले पांच साल से बीमार थीं। गोकनी गांधी स्मारक निधि, मुंबई की पूर्व अध्यक्ष थीं, जो मणि भवन में स्थित है। मणि भवन का भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में विशेष महत्व है।

गोकनी ने अपना बचपन वर्धा के सेवाग्राम आश्रम में बिताया, जिसकी स्थापना महात्मा गांधी ने की थी। गांधी स्मारक निधि, मुंबई की स्थापना कई रचनात्मक गतिविधियों को संचालित करने और बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी, जिनके साथ महात्मा गांधी अपने जीवनकाल के दौरान जुड़े रहे थे। महात्मा गांधी वर्ष 1917 से 1934 तक कई बार मणि भवन में ठहरे थे।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related