मैहर में सजा मां शारदा का दरबार, पहुंचने लगे हैं श्रद्धालु

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

सतना। देवी भक्तों की आस्था के केंद्र मैहर के माता शारदा मंदिर में चैत्र नवरात्र में ज्योति कलश स्थापना के साथ श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।बुधवार को नवरात्र के प्रथम दिवस माता के पट रात 3 बजे खुले और साढ़े 3 बजे आरती उतारी गई,इसके बाद भोर में 4 बजे से दर्शन शुरू हो गया।
शक्ति पर्व नवरात्र पर मैहर के त्रिकूट पर्वत पर विराजीं विद्या एवं बुद्धि की अधिष्ठात्री देवी माता शारदा के चरणों मे अपनी आस्था के फूल समर्पित करने श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।मेला क्षेत्र में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के इंतजाम मुकम्मल कर लिए गए हैं। मेला क्षेत्र में 1 हजार जवानों की तैनाती के साथ ही ड्रोन कैमरों से निगरानी का इंतजाम किया गया है।रेलवे ने भी दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए मेला स्पेशल ट्रेन के संचालन के अलावा नवरात्रि पर 94 ट्रेनों का स्टॉपेज मैहर में तय किया है।मेला क्षेत्र में जगह – जगह मेडिकल टीम की तैनाती कर बूथ बनाये गए हैं जहां आवश्यक दवाओं का इंतजाम किया गया है। पेयजल एवं विश्राम स्थलों की व्यवस्था की गई है। मेले की भीड़ में अपनों से बिछडऩे वालों के लिए खोया-पाया केंद्र बनाया गया हैं और लोगों की मदद के लिए कार्यकर्ताओं की कई टीमें भी लगाई गई हैं।मैहर मेला क्षेत्र को सुरक्षा के लिहाज से 8 सेक्टरों में बांटा गया है।गर्भ गृह में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी 3 पाली में रहेगी जबकि अन्य पाइंट्स पर 2 पालियों में पुलिस जवान ड्यूटी करेंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related