सौम्या ने हाई कोर्ट में लगाई जमानत याचिका, जस्टिस ने सुनवाई से किया इंकार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बिलासपुर। ED की गिरफ्त में आने के बाद जेल में बंद निलंबित उप सचिव सौम्या चौरसिया ने जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका लगाई है, मगर जस्टिस सचिन सिंह राजपूत की बेंच ने मामले की सुनवाई से इनकार कर दिया। जिसके बाद यह मामला किसी दूसरे बेंच में भेजा जायेगा।

प्रदेश में पिछले कुछ महीनों से ED द्वारा कोयला दलाली, अवैध वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर प्रदेश में कई जगह छापेमारी की जा रही है, इन्हीं में सौम्या चौरसिया और उनके संबंधियों के ठिकाने भी शामिल हैं। इस मामले में चौरसिया को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। कोर्ट के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया और तब से लेकर वे जेल में बंद हैं। रायपुर की विशेष अदालत में उनकी जमानत अर्जी खारिज हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट की शरण ली। मामला जस्टिस राजपूत की सिंगल बेंच में रखा गया था। उन्होंने इस पर सुनवाई से इनकार कर दिया। अब चीफ जस्टिस इसे किसी दूसरे बेंच को भेज सकते हैं। फिलहाल अगली सुनवाई की तारीख अभी तय नहीं हुई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG CONGRESS ORDER : धरना-प्रदर्शन से पहले संगठन की मंजूरी जरूरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के...

CHANG LA PASS LADAKH : लद्दाख के चांग ला दर्रे का रोमांच, हर मोड़ पर हैरान करेगा नजारा

लद्दाख। हिमालय की बर्फीली वादियों के बीच स्थित चांग...

CHHATTISGARH : स्वास्थ्य सचिव-PSC सचिव को अवमानना नोटिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नर्सिंग कॉलेजों में 100% महिला...

CHHATTISGARH | सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा बदलाव! DPI का आदेश जारी

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा अपडेट...