प्रख्यात गायक भागवत का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

Date:

नई दिल्ली। प्रख्यात यक्षगान पार्श्व गायक और पटकथा लेखक बी. नारायण भागवत का निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक प्रकट किया है। पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने संस्कृति की दुनिया में अपनी पहचान बनाई और उनके काम की आने वाली पीढ़ियां प्रशंसा करेंगी।
भागवत का कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में मूदबिद्री के पास अपने आवास पर निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। मोदी ने ट्वीट किया, बलिपा नारायण भागवत ने संस्कृति की दुनिया में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने यक्षगान पार्श्व गायन के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया और उनकी अनुकरणीय शैली के लिए उनकी प्रशंसा की गई।उनके कार्यों की आने वाली पीढ़ियां प्रशंसा करेंगी। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार के प्रति संवेदना। भागवत मूदबिद्री के निकट मारुरु से संबंध रखते थे। उनके पुत्र माधव, शशिधर और शिवशंकर हैं, जो प्रसिद्ध यक्षगान पार्श्व गायक भी हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG ACCIDENT : भाजपा नेता की सड़क हादसे में मौत

CG ACCIDENT : BJP leader dies in road accident बतौली/सरगुजा।...

INDIGO FLIGHT LATE : 5 घंटे फ्लाइट में फंसे रहे यात्री

INDIGO FLIGHT LATE : Passengers stranded on flight for...

CG VIDHANSABHA : धान मुद्दे पर सदन ठप

CG VIDHANSABHA : House stalled over paddy issue रायपुर। छत्तीसगढ़...