CG BREAKING : ईनामी माओवादी सहित 8 नक्सलियों ने किया सरेंडर, अच्छा जीवन जीने की रखते है चाह …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: 8 naxalites including prize maoist surrender, want to lead a good life …

दंतेवाड़ा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत् जिला दंतेवाड़ा के विभिन्न ग्रामों के व्यक्ति जो प्रतिबंधित नक्सली संगठन में सक्रिय है उन्हें आत्मसमर्पण कर सम्मान पूर्वक जीवन यापन करने के लिए थाना/कैम्पों एवं ग्राम पंचायतों में संबधित क्षेत्र के सक्रिय माओवादियों के नाम चस्पा कर लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस उप महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप (भा.पु.से.) दन्तेवाड़ा रेंज तथा पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के द्वारा नक्सली संगठन में सक्रिय माओवादियों से आत्मसमर्पण कर सम्मान पूर्वक जीवन यापन करने के लिए लगातार आह्वान कर अपील किये जाने पर मलांगेर एरिया कमेटी अन्तर्गत बुरगुम पंचायत मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर बण्डी उर्फ कोल्ला मड़काम पिता स्व0 कुम्मा मड़काम उम्र लगभग 30 वर्ष जाति माड़िया निवासी बुरगुम पेरमापारा थाना अरनपुर, (2) नीलावाया पंचायत मिलिशिया सदस्य सोना मड़काम पिता हांदा मड़काम उम्र लगभग 53 वर्ष जाति मुरिया निवासी नीलावाया मल्लापारा थाना अरनपुर, (3) नीलावाया पंचायत मिलिशिया सदस्य हेमन्त कवासी पिता स्व0 सुक्का कवासी उम्र लगभग 26 वर्ष जाति मुरिया निवासी नीलावाया मल्लापारा थाना अरनपुर, (4) नीलावाया पंचायत मिलिशिया सदस्य दुड़वा कोर्राम पिता हड़मा कोर्राम उम्र लगभग 30 वर्ष जाति मुरिया निवासी नीलावाया मल्लापारा थाना अरनपुर, (5) नीलावाया पंचायत मिलिशिया सदस्य मासा मण्डावी पिता बद्दू मण्डावी उम्र लगभग 20 वर्ष जाति मुरिया निवासी नीलावाया मल्लापारा थाना अरनपुर, (6) नीलावाया पंचायत मिलिशिया सदस्य लखमा मण्डावी पिता देवा मण्डावी उम्र लगभग 31 वर्ष निवासी नीलावाया मल्लापारा थाना अरनपुर, (7) नीलावाया पंचायत मिलिशिया सदस्य नंदा माड़वी पिता स्व0 भीमा माड़वी उम्र लगभग 33 वर्ष निवासी नीलावाया पटेलपारा थाना अरनपुर, (8) नीलावाया पंचायत मिलिशिया सदस्य देवा उर्फ दीपक कष्यप पिता स्व0 बण्डी कश्यप उम्र लगभग 31 वर्ष जाति मुरिया निवासी नीलावाया गोर्रेपारा थाना अरनपुर, (9) नीलावाया पंचायत मिलिशिया सदस्य मासा माड़वी पिता गंगा माड़वी उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी नीलावाया पटेलपारा थाना अरनपुर एवं (10) नीलावाया पंचायत मिलिशिया सदस्य बुधरा कश्यप पिता स्व0 बण्डी कष्यप उम्र लगभग 36 वर्ष जाति मुरिया निवासी नीलावाया पटेलपारा थाना अरनपुर जिला दन्तेवाड़ा ने माओवादी संगठन के खोखली विचारधारा से तंग आकर लोन वर्राटू (घर वापस आईये अभियान) एवं छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास योजना से प्रभावित होकर समाज के मुख्यधारा से जुड़कर विकास में सहयोग करने की इच्छा व्यक्त करते हुए उप पुलिस महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप दन्तेवाड़ा रेंज, उप पुलिस महानिरीक्षक सीआरपीएफ विनय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा सिद्धार्थ तिवारी , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा राम कुमार बर्मन एवं उप पुलिस अधीक्षक कमलजीत पाटले के समक्ष आत्मसमर्पण किया ।

आत्मसर्पण कराने मे आसूचना शाखा सी आर पी एफ दंतेवाड़ा का विशेष योगदान रहा

लोन वर्राटू अभियान के तहत् अब तक 145 ईनामी माओवादी सहित कुल 578 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं।

(1) आत्मसमर्पित मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर बण्डी उर्फ कोल्ला मड़काम निम्नलिखित घटनाओं में शामिल था
1. थाना अरनपुर के अप0 क्र0-03/2020 धारा 147,148,149,294,323,506,302,364 भादवि0, 25,27 आर्म्स एक्ट, 13,23,38(2),39(2) विविक्रिनिअधि0 1967 पंजीबद्ध है।

(2) आत्मसमर्पित मिलिशिया सदस्य सोना मड़काम निम्नलिखित घटनाओं में शामिल था।
1. थाना अरनपुर के अप0 क्र0-10/2019 धारा 147,148,149,307,506,395,120(बी) भादवि0, 25 आर्म्स एक्ट।
2. अप0 क्र0-01/2020 धारा 302, 120(बी) भादवि0।
3. अप0 क्र0-02/2020 धारा 307,120(बी) भादवि0, 4,5 विपअधि0 पंजीबद्ध है।

(3) आत्मसमर्पित मिलिशिया सदस्य हेमन्त कवासी निम्नलिखित घटनाओं में शामिल था।
1. थाना अरनपुर के अप0 क्र0-03/2020 धारा 147,148,149,294,323,506,302,364 भादवि0, 25,27 आर्म्स एक्ट,13,23,38(2),39(2) विविक्रिनिअधि0 1967 पंजीबद्ध है।

(4) आत्मसमर्पित मिलिशिया सदस्य दुडवा कोर्राम निम्नलिखित घटनाओं में शामिल था*
1. थाना अरनपुर के अप0 क्र0-03/2020 धारा 147,148,149,294,323,506,302,364 भादवि0, 25,27 आर्म्स एक्ट,13,23,38(2),39(2) विविक्रिनिअधि0 1967 पंजीबद्ध है।

(5) आत्मसमर्पित मिलिशिया सदस्य मासा मण्डावी निम्नलिखित घटनाओं में शामिल था।
1. थाना अरनपुर के अप0 क्र0-04/2016 धारा 3,5 विपअधि0।
2. अप0 क्र0-07/2016 धारा 147,148,149,307 भादवि0, 25,27 आर्म्स एक्ट,4,5 विपअधि0।
3. अप0 क्र0-09/2016 धारा 147,148,149,307,120(बी) भादवि0, 25,27 आर्म्स एक्ट,3,5 विपअधि0।
4. अप0 क्रं0-08/2015 धारा 307 भादवि0, 3,5 विपअधि0।
5. अप0 क्रं0-08/2018 धारा 147,148,149,307,427,302,396 भादवि0, 25,27 आर्म्स एक्ट, 4,5 विपअधि0 13,23,38(2),39(2) विविक्रिनिअधि0।

(6) आत्मसमर्पित मिलिशिया सदस्य लखमा मण्डावी निम्नलिखित घटनाओं में शामिल था।

1. थाना अरनपुर के अप0 क्रं0-03/2020 धारा 147,148,149,294,323,506,302,364 भादवि0, 25,27 आर्म्स एक्ट, 13,23,38(2),39(2) विविक्रिनिअधि0।

(7) आत्मसमर्पित मिलिशिया सदस्य नंदा माड़वी निम्नलिखित घटनाओं में शामिल था।

1. थाना अरनपुर के अप0 क्रं0-08/2015 धारा 307 भादि0, 3,5 विपअधि0।
2. अप0 क्रं0-01/2016 धारा 147,148,149,341,427 भादवि0, लोसुनिअधि0 1884 की धारा 4,5 विपअधि0।
3. अप0 क्रं0-03/2016 धारा 307 भादवि0, 3,5 विपअधि0।
4. अप0 क्रं0-04/2016 धारा 3,5 विपअधि0।
5. अप0 क्र0-07/2017 धारा 363,364,302,342 भादवि0।
6. अप0 क्रं0-17/2018 धारा 307 भादवि, 8(1), (3), (5) छगजनसुअधि0।
7. अप0 क्रं0-18/2018 धारा 147,148,149,302,307,396,427 भादवि0, 25,27 आर्म्स एक्ट, 4,5 विपअधि0, 13,23,38(2),39(2) विविक्रिनिअधि0।
8. अप0 क्रं0-04/2019 धारा 147,148,149,307,396,120 बी भादवि0, 25,27 आर्म्स एक्ट, 3,5 विपअधि0।
9. अप0 क्रं0-08/2019 धारा 4,5 विपअधि0।
10. अप0 क्रं0-10/2019 धारा 147,148,149,307,506,395,120 बी भादवि0, 25 आर्म्स एक्ट।
11. अप0 क्रं0-14/2019 धारा 307 भादवि0, 4,5 विपअधि0।

(8) आत्मसमर्पित मिलिशिया सदस्य देवा उर्फ दीपक कश्यप निम्नलिखित घटनाओं में शामिल था*
1. थाना अरनपुर के अप0 क्रं0-17/2017 धारा 147,148,149,307 भादवि0, 25,27 आर्म्स एक्ट, 3,5 विपअधि0।
2. अप0 क्रं0-17/2018 धारा 307 भादवि0, 8 (1), (3), (5) छगजनसुअधि0।
3. अप0 क्रं0-08/2019 धारा 4,5 विपअधि0।
4. अप0 क्रं0-10/2019 धारा 147,148,149,307,506,395, 120 बी भादवि0, 25 आर्म्स एक्ट।
5. अप0 क्रं0-12/2019 धारा 4,5 विपअधि0।
6. अप0 क्रं0-14/2019 धारा 307 भादवि0, 4,5 विपअधि0।

(9) आत्मसमर्पित मिलिशिया सदस्य मासा माड़वी निम्नलिखित घटनाओं में शामिल था ।
1. वर्ष 2019 में नक्सली बंद के दौरान ग्राम नीलावाया से अरनपुर जाने वाले मार्ग पर नीलावाया चौक के पास स्थित पुलिया को तोड़कर क्षतिग्रस्त करने की घटना में शामिल था।

(10) आत्मसमर्पित मिलिशिया सदस्य बुधरा कश्यप निम्नलिखित घटनाओं में शामिल था ।
1. वर्ष 2020 में पोटाली कैम्प के विरोध में थाना अरनपुर से पोटाली जाने वाले मुख्यमार्ग को पटेलपारा से नीलावाया चौक तक लगभग 10-12 अलग-अलग स्थानों पर रोड़ खोदकर मार्ग अवरोध करने की घटना में शामिल था।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related