CG BREAKING : संतराम नेताम को निर्विरोध चुना गया छत्तीसगढ़ विधानसभा का उपाध्यक्ष ! ऐसा है राजनीतिक सफर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Santram Netam was elected unopposed as the Deputy Speaker of the Chhattisgarh Legislative Assembly! Such is the political journey

रायपुर। संतराम नेताम को छत्तीसगढ़ विधानसभा का उपाध्यक्ष चुन लिया गया है। बीजेपी ने भी नेताम को अपना समर्थन दिया। जिसके बाद वो निर्विरोध निर्वाचित हुए। मंगलवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में संतराम नेताम के नाम पर सभी ने अपनी मुहर लगाई थी।

संतराम नेताम का साल 2013 में पहली बार विधायक चुने गए। साल 2018 में वे दूसरी बार चुनाव जीतकर विधायक बने। साल 2020 में उन्हें बस्तर विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया था।

राजनीति में अपना कदम रखने से पहले संतराम नेताम पुलिस विभाग में कार्यरत थे। 17 साल तक पुलिस विभाग में सेवा देने के बाद उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी। वे बड़ेराजपुर जनपद पंचायत के सदस्य भी रह चुके हैं।

आपको बता दें इससे पहले छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष भानुप्रतापपुर विधायक मनोज मंडावी थे। उनकी तबियत खराब होने के बाद उन्हें रायपुर लाया जा रहा था, उसी दौरान रास्ते में उनका निधन हो गया था। उनके निधन के पश्चात विधानसभा उपाध्यक्ष और भानुप्रतापपुर की सीट खाली हुई थी। उनकी पत्नी सावित्री मंडावी भानुप्रतापपुर उप चुनाव में कांग्रस की टिकट पर विधायक चुनी गई हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related