भारत ने बांग्लादेश को 188 रन से हराया, सीरीज में 1-0 से बढ़त

Date:

चटगांव टेस्ट मैच में भारत ने आज पांचवे दिन बांग्लादेश से 188 रनों जित हासिल कर ली हैं। बांग्लादेश को जीत के लिए 513 रनों का टारगेट था लेकिन बांग्लादेश की टीम 324 रनों पर ही आल आउट हो गई। 188 रनों से मात देकर भारत ने इस टेस्ट मैच में जीत हासिल कर 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। भारत के लिए दूसरी पारी में अक्षर पटेल ने 4 और कुलदीप यादव ने 3 विकेट चटकाए हैं। सीरीज का दूसरा मैच 22 दिसंबर से शुरू होगा। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को यह मैच जीतना जरूरी था और भारत ने जीत के साथ टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की तरफ एक कदम बढ़ा दिया है। अब भारत को अपने बाकी पांच टेस्ट में से चार में जीत हासिल करनी है।

भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 404 रन का स्कोर बनाया। पुजारा 90, श्रेयस अय्यर 86 और रविचंद्रन अश्विन 58 रन बनाकर आउट हुए। पंत और कुलदीप ने भी अच्छा योगदान दिया। बांग्लादेश के लिए तैजुल इस्लाम और मेहदी हसन मिराज ने चार-चार विकेट लिए। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 150 रन ही बना पाई। मुश्फिकुर रहीम ने सबसे ज्यादा 28 और मेहदी हसन ने 25 रन बनाए। भारत के लिए कुलदीप यादव ने पांच और मोहम्मद सिराज ने तीन विकेट लिए।

दूसरी पारी में शुभमन गिल के 110 और चेतेश्वर पुजारा के 102 रन की बदौलत भारत ने दो विकेट पर 258 रन बनाए। पुजारा के शतक के साथ ही कप्तान राहुल ने पारी घोषित कर दी। दूसरी पारी में बांग्लादेश के खालेद अहमद और मेहदी हसन ने एक-एक विकेट लिया। भारत ने कुल 512 रन की बढ़त के साथ दूसरी पारी घोषित की और जीत के लिए बांग्लादेश के सामने 513 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 324 रन ही बना पाई और 188 रन के अंतर से यह मैच हार गई। बांग्लादेश के लिए जाकिर हसन ने शतक लगाया, शाकिब ने 84 और शान्तो ने 67 रन बनाए। भारत के लिए अक्षर पटेल ने चार और कुलदीप यादव ने तीन विकेट लिए। बाकी सभी गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS: प्रार्थना सभा को लेकर विवाद, हिंदू संगठनों ने किया जमकर हंगामा

CG NEWS: राजनांदगांव। शहर के मोतीपुर वार्ड नंबर 2,...

NAXAL NEWS : सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, नक्सलियों का विशाल डंप बरामद

NAXAL NEWS : नारायणपुर। घोर नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र...

T20 WORLDCUP 2026 : भारत से नहीं भिड़ेगा पाकिस्तान

T20 WORLDCUP 2026 : Pakistan will not face India नई...

CONGRESS BUDGET REACTION : छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बजट पर हमला

CONGRESS BUDGET REACTION : Chhattisgarh Congress attacks the budget दुर्ग/रायपुर।...