मंत्री अकबर की उपस्थिति में निर्दलीय पार्षद सहित अन्य ने किया कांग्रेस प्रवेश

Date:

कवर्धा। कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर के समक्ष कवर्धा नगर पालिका परिषद की वार्ड 11 बूढ़ा महादेव वार्ड की निर्दलीय पार्षद जानकी जायसवाल, उनके पति कपिल जायसवाल सहित राजेंद्र जायसवाल,ईश्वरी जायसवाल, रामस्वरूप जायसवाल,विश्वनाथ सिन्हा, सनत सिन्हा,गंगाराम झारिया ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। मंत्री अकबर ने तिरंगा गमछा पहनाकर उनका कांग्रेस परिवार में  स्वागत किया।

पार्षद सहित अन्य लोगों ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस प्रवेश का निर्णय प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों तथा कबीरधाम जिले में मंत्री मोहम्मद अकबर की सक्रियता को देखकर लिया। कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने पार्टी के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का संकल्प व्यक्त किया। कहा कि कांग्रेस पार्टी देश और प्रदेश के विकास के बारे लिये कार्य करने पर विश्वास करती है। इसके कारण वे कांग्रेस पार्टी के सदस्य बनकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। मंत्री मोहम्मद अकबर से कबीरधाम वासी उनके कबीरधाम के विकास के लिए समर्पण और मेहनत से काफी प्रभावित है वो लगातार कबीरधाम के विकास के बारे में सोचते रहते है ,कबीरधामवासी उनके जैसे समर्पित नेता पाकर गदगद है। मंत्री अकबर काफी शांत, सरल स्वभाव के नेता है वो लगातार गरीबों से मिलते रहते है। वो गरीब मजदूरों के बेहद करीब है, इसलिए लगातार छोटे बड़े हर वर्ग उनसे जुड़ रहे है। कांग्रेस का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के छत्तीसगढ़ में जो नए आयाम स्थापित किए उसका भी खास फर्क पड़ता दिखाई दे रहा है।

इस अवसर पर कवर्धा नपा अध्यक्ष ऋषि शर्मा, कांग्रेस पार्षद अशोक सिंह, एल्डरमैन देवराज पाली ,बुदुक पाली कुंवर सिंह पाली, लछन पाली, गंगा पाली,नंदू पाली रिंकू पाली प्रदेश अध्यक्ष रानी लक्ष्मी पाली, मधु पाली, कविता पाली, सुनीता पाली, शीला पाली, मेघा पाली, शकुन पाली,रामेश्वरी पाली,तीजन पाली,सुरेखा पाली, रत्ना पाली, कौशल्या पाली, गोंदा पाली, शांति पाली,मोंगरा पाली, मोहम्मद कलीम,राशिद बिलाल, सहित निम्न लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG ACCIDENT BREAKING : 3 CRPF जवान सहित 4 की मौत

CG ACCIDENT BREAKING : 4 dead including 3 CRPF...

CG NEWS : पुलक भट्टाचार्य बने उप सचिव

CG NEWS : Pulak Bhattacharya becomes Deputy Secretary रायपुर। छत्तीसगढ़...