40 सेकेंड 23 थप्पड़: उत्तर प्रदेश के कानपुर में छेड़छाड़ के आरोपी को बाजार में लड़की की मां ने और लोगों ने जमकर पीटा

Date:

कानपुर: शहर में एक युवक को लड़की से छेड़छाड़ करते हुए लोगों ने पकड़ लिया. इस दौरान लोगों ने आरोपी को 40 सेकेंड में 23 थप्पड़ मारे. पीड़िता की मां ने ही 17 थप्पड़ जड़ दिए. बाजार में मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है. वहीं पुलिस का कहना है कि शिकायत नहीं मिली है. वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान कर कार्रवाई होगी.

छेड़छाड़ के आरोपी को पीटा.

जानकारी के अनुसार, कानपुर के नजीराबाद इलाके में एक लड़की अपनी मां के साथ सामान खरीदने बाजार पहुंची थी. इसी दौरान वहां एक शोहदा लड़की का पीछा करने लगा. लड़की ने पहले तो उसे नजरअंदाज किया, लेकिन जब वह पीछे ही पड़कर रह गया तो लड़की ने इसकी शिकायत अपनी मां से की. इसके बाद लड़की की मां ने आसपास के लोगों को इकठ्ठा कर शोहदे की जमकर धुनाई कर दी.

इस दौरान लोगों ने चालीस सेकेंड में शोहदे को तेईस थप्पड़ जड़ दिए. इसमें 17 थप्पड़ तो लड़की की मां ने मारे. मौके पर मौजूद बाजार के लोगों ने इस मामले का वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है. इस मामले को लेकर सीओ संतोष सिंह का कहना है कि घटना से जुड़ा वीडियो वायरल हुआ है. अभी किसी ने शिकायत नहीं की है. वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान करने के बाद कार्रवाई की जाएगी.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CGSOS 10TH -12TH RESULTS: परिणाम जारी, ऐसे करें चेक.. 

CGSOS 10th -12th Results: Results Released—Here's How to Check CGSOS...

VIRAL VIDEO : CM की Bullet Entry वायरल!

VIRAL VIDEO : CM's Bullet Entry goes viral! रायपुर डेस्क।...