पुलिस से मारपीट: दी गाली-गलौज, 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कवर्धा: जिले में पुलिस से मारपीट कर उनके साथ गाली-गलौज करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों रोड पर खड़े होकर हुड़दंग मचा रहे थे। लोगों को परेशान कर रहे थे। इसी दौरान जब पुलिस वहां पहुंची। तब यह घटना घटी थी। मामला कवर्धा थाना क्षेत्र का है। पुलिस पेट्रोलिंग टीम को सूचना मिली थी कि वीरस्तंभ चौक में कुछ लोग आने-जाने वाले लोगों को परेशान कर रहे हैं। वे लोगों को गाली दे रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर पेट्रोलिंग टीम मौके पर उन्हें समझाने पहुंची थी। पुलिस टीम उनसे बात कर ही रही थी। मगर स्कार्पियो सवार 2 लोगों ने पुलिस से ही बदतमीजी करनी शुरू कर दी।

स्कार्पियों सवार दोनों युवक पुलिस से गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद आरक्षकों से मारपीट की। इसके अलावा उनकी वर्दी भी फाड़ दी थी। घटना के बाद दोनों मौके से भाग निकले थे। इधर पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया और अब उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपी का नाम राजेन्द्र कुमार अनंत और मिथलेश भट्ट है। पुलिस ने इनके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज किया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : NMC ने छत्तीसगढ़ की 1530 MBBS सीटों को दी मंजूरी

CHHATTISGARH : NMC approves 1530 MBBS seats in Chhattisgarh रायपुर।...

CHHATTISGARH RAIN ALERT : बस्तर डूबा, रायपुर सूखा!

CHHATTISGARH RAIN ALERT : Bastar submerged, Raipur dry! रायपुर. बारिश...