NAKTI GAON: Congress MLAs refuse to accept accommodation in the MLA Colony!
NAKTI GAON: नकटी गांव मामले में पूर्व पीसीसी चीफ धनेंद्र साहू ने कहा कि नकटी में गरीबों के मकानों पर अवैधानिक तोड़फोड़ की गई।
कांग्रेस पीड़ितों के साथ खड़ी है। हमारे विधायकों ने वहां आवास नहीं लेने का निर्णय लिया है। दोनों दलों के विधायकों को मानवीय दृष्टिकोण अपनाना चाहिए।
सरकार न्याय नहीं देगी तो कांग्रेस पीड़ितों के साथ न्यायालय जाएगी। नकटी गांव पर बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर के बयान पर धनेंद्र साहू ने कहा, संबंधित जमीन राजस्व रिकॉर्ड में चारागाह की भूमि दर्ज है।
सरकार का उस जमीन पर कोई अधिकार नहीं है। यह किसानों की लगानी भूमि है। कार्रवाई पूरी तरह अवैधानिक है, न्यायालय सरकार के खिलाफ फैसला देगा।
