MUMBAI MANHOLE TRAGEDY: Death after falling into manhole; four officials suspended!
MUMBAI MANHOLE TRAGEDY: मुंबई के साकीनाका इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ। सड़क पर खुले मैनहोल में गिरने से एक 55 साल के व्यक्ति की मौत हो गई है।
जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान 60 वर्षीय असलम इशाक शेख़ के रूप में हुई है जो खुले मैनहोल में गिर गए थे।
जानकारी के अनुसार, यह घटना दोपहर करीब 12:26 बजे खैरानी रोड स्थित सनमान होटल के पास, एस. जे. स्टूडियो के निकट हुई। मौके पर निजी ठेका कंपनी के तीन कर्मचारी एक वाहन के साथ सीवर लाइन के रखरखाव का कार्य कर रहे थे।
मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसमें यह पता लगाया जा रहा है कि मैनहोल के काम के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। इसके अलावा हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों की भूमिका क्या थी?
वहीं मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने कहा है, “यह बहुत दुखद घटना है। मुझे इसका बहुत दुख है।
उन्होंने कहा कि मैं इसके बारे में पूरी जानकारी ले रही हूं. इस पर जांच कमेटी बैठाई गई है। हमने यहां के वार्ड अधिकारी, एई, जेई समेत चार अधिकारियों को निलंबित किया है।
मैंने पीड़ित परिवार के लिए 10 लाख रुपए की मदद देने की बात कही है।
ग़ौरतलब है कि इस समय मुंबई में भारी बारिश हो रही है और कई इलाक़ों में सड़कों पर पानी भर गया है।
