CHHATTISGARH : Gas will reach homes through pipes from July 31
बिलासपुर. बिलासपुर में रसोई गैस व्यवस्था जल्द पूरी तरह बदलती नजर आ सकती है। अब भारी-भरकम सिलेंडर उठाने और बुकिंग के झंझट से राहत मिलने वाली है, क्योंकि शहर में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) सप्लाई शुरू करने की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है।
अडानी टोटल गैस लिमिटेड ने 31 जुलाई से नियमित घरेलू गैस आपूर्ति शुरू करने का लक्ष्य तय किया है। फिलहाल 330 से ज्यादा परिवार कनेक्शन के लिए आवेदन कर चुके हैं और करीब 30 घरों में मीटर लगाने का काम भी शुरू हो गया है।
राजकिशोर नगर इस सुविधा का पहला केंद्र बनेगा। इसके बाद मोपका, सरकंडा, गीतांजलि सिटी, मंगला और कोनी समेत अन्य इलाकों में चरणबद्ध तरीके से नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा।
CG HIGH COURT TRANSFER : जजों की बड़ी सर्जरी, 9 जुलाई तक जॉइनिंग अनिवार्य …
शहर में अब तक 54 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। उपभोक्ताओं को लगभग 1300 रुपये के शुरुआती भुगतान पर कनेक्शन की सुविधा मिलेगी, जबकि बाकी राशि आसान ईएमआई में जमा की जा सकेगी।
गैस सप्लाई के लिए कच्छार स्थित ट्रांसमिशन प्लांट पूरी तरह तैयार है और तकनीकी परीक्षण भी जारी हैं। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो जुलाई के आखिर तक बिलासपुर के कई घरों में सिलेंडर की जगह सीधे पाइप से गैस पहुंचने लगेगी।
