CG HIGH COURT TRANSFER : Judges to undergo major surgery, joining by July 9 mandatory…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायिक व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। बिलासपुर हाईकोर्ट ने हायर ज्यूडिशियल सर्विस के कई अफसरों के तबादले का आदेश जारी कर दिया है और सभी अधिकारियों को 9 जुलाई तक नई जगह पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
बलौदाबाजार के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अब्दुल जाहिद कुरैशी को हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार विजिलेंस की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं ओम प्रकाश जायसवाल को रजिस्ट्रार ज्यूडिशियल और रूपनारायण पठारे को हाईकोर्ट लीगल सर्विसेज कमेटी का सचिव बनाया गया है।
सूरजपुर, बलौदाबाजार, रायपुर, जगदलपुर और रामानुजगंज समेत कई जिलों में भी जजों की नई पोस्टिंग की गई है। एनआईए स्पेशल कोर्ट जगदलपुर में अजय सिंह राजपूत को विशेष न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
NAVYA MALIK CASE : नव्या मलिक MDMA केस में बड़ा मोड़, 5 सदस्यीय SIT गठित
स्थानांतरण सूची में चार अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीशों (ADJ) के नाम भी शामिल हैं। सिद्धार्थ अग्रवाल, किरण कुमार जांगड़े, विनय कुमार प्रधान और डमरूधर चौहान को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। हाईकोर्ट के इस बड़े फेरबदल को न्यायिक प्रशासन में नई रणनीतिक व्यवस्था के तौर पर देखा जा रहा है।
