सास की प्रताड़ना से बहु ने खुद को जिंदा जलाया, गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

जांजगीर : मामला हसौद थाना क्षेत्र का है एक सास ने बहू को इतना प्रताड़िता किया था कि उसने खुद को जिंदा जला लिया था। अब इस मामले में पुलिस ने आरोपी सास को गिरफ्तार किया है। परसदा निवासी प्रीति साहू(26) ने 28 जुलाई को खुद पर मिट्‌टी तेल डालकर खुदकुशी कर ली थी। इस घटना के बाद से ही पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर जांच में जुटी थी। पुलिस को इस मामले में पता चला कि प्रीति ने 2012 में आरोपी बुुंदबाई साहू के बेटे से शादी की थी। इसी बात से बूंदबाई नाराज रहती थी।

पुलिस की जांच में यह पता चला कि आरोपी सास अपनी बहू को प्रेम विवाह के चलते ताने मारती थी। जिसकी वजह से शादीशुदा युवती ने जान दे दी थी। बताया गया कि बुंदबाई हमेशा प्रीति को ताने मारती थी। हमेशा घर में विवाद हुआ करता था। इसी बात से प्रीति काफी दुखी थी। इसके बाद उसने ये खौफनाक कदम उठा लिया था। जांच में यह पता चलने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया और अब उसे गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : NMC ने छत्तीसगढ़ की 1530 MBBS सीटों को दी मंजूरी

CHHATTISGARH : NMC approves 1530 MBBS seats in Chhattisgarh रायपुर।...

CHHATTISGARH RAIN ALERT : बस्तर डूबा, रायपुर सूखा!

CHHATTISGARH RAIN ALERT : Bastar submerged, Raipur dry! रायपुर. बारिश...