मैत्रीबाग में 9 साल की उम्र में सफेद शेर की मौत, कमला नाम की शेरनी ने 2013 में दिया था जन्म

Date:

भिलाई: भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा संचालित मैत्रीबाग जू में 9 साल के सफेद शेर किशन की मौत हो गई। कैंसर से पीड़ित होने के चलते किशन काफी समय से बीमार चल रहा था। उसका उपचार अंजोरा पशु चिकित्सालय के वाइल्ड लाइफ विशेषज्ञ चिकित्सक के मार्ग दर्शन में काफी समय से चल रहा था।

बताया जा रहा है कि उसका कैंसर काफी बढ़ गया था। पिछले तीन चार दिनों से वह खा-पी भी नहीं रहा था। रविवार को उसने जू के अंदर ही दम तोड़ दिया। जू प्रबंधन ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारी कंजरवेटर ऑफ फारेस्ट, डीएफओ और एसडीओ दुर्ग को दी। वह सभी लोग मैत्री बाग पहुंचे। इसके बाद उनकी मौजूदगी में शासकीय चिकित्सक द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया और उसका अंतिम संस्कार किया गया। कमला नाम की शेरनी ने किशन को 2013 में जन्म दिया था।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related