कौन बनेगा करोड़पति में राजनांदगांव की बेटी कोमल 1 सितम्बर को बैठेगी हॉटसीट पर

Date:

राजनांदगांव। राजनांदगांव शहर की सबसे पुरानी जय भवानी व्यायाम शाला जो की सन् 1973 से संचालित है और कई अंतर्रांष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय भारत्तोलन खिलाड़ी देने वाली संस्था है। इसी व्यायामशाला में भारत्तोलन करने वाली राष्ट्रीय भारत्तोलन खिलाड़ी कुमारी कोमल गुप्ता 1 सितम्बर को कोन बनेगा करोड़पति में प्रसिद्ध कलाकार श्री अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठी हुई नजर आयेगी।
जय भवानी व्यायाम शाला के संचालक अमित आजमानी ने बताया कि अप्रैल माह में केबीसी में रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद कुमारी कोमल गुप्ता को के.बी.सी. से कॉल आया था जिसके बाद से उन्हें बहुत से चयन प्रणाली से गुजरना पड़ा। कोमल गुप्ता शहर के प्रसिद्ध बॉडी बिल्डर रवि गुप्ता की पुत्री है। केबीसी में चयन होने के बाद कुमारी कोमल गुप्ता भोपाल गई जहां पर उन्होंने सारे प्रश्रों का उत्तर देकर अपनी जगह केबीसी में सुनिश्चित की। कोमल अनेकों बार राष्ट्रीय भारत्तोलन प्रतियोगिता में गोल्ड एवं सिल्वर मैडल ला चुकी है। कोमल खेल के साथ – साथ पड़ाई में भी उतनी ही तेज है और बहुत हद तक उनका यहीं अंदाज उन्हें केबीसी के मंजर तक लेकर गया।
कोमल खेल से जुड़ी एवं बाहरी गतिविधियों का वीडियो केबीसी टीम ने राजनांदगांव आकर रिकार्ड की थी जो की जय भवानी व्यायाम शाला में सूट किया गया था एवं कुमारी कोमल गुप्ता के घर में भी माता – पिता के साथ उनका वीडियो बनाया गया है। यह पूरा वीडियो आप सब को 1 सितम्बर को केबीसी में देखने को मिलेगा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related