निजी विवि की मनमानी के विरोध में एनएसयूआई ने राजभवन तक मार्च कर सौंपा ज्ञापन,तत्काल कार्यवाही की मांग

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। एनएसयूआई रायपुर जिला के महासचिव प्रशांत गोस्वामी के नेतृत्व में आज सैकड़ो छात्रों ने निजी विश्विद्यालय द्वारा की जा रही अवैध वसूली के विरोध में राजभवन तक मार्च कर कार्यवाही हेतु ज्ञापन सौंपा गया।
गोस्वामी ने बताया कि एमिटी यूनिवर्सिटी द्वारा निर्धारित अवधि से एक माह पश्चात शुल्क अदा करने पर 15 हज़ार रुपये छात्र/छात्राओं से अवैध वसूली की जा रही है, वही दूसरी तरफ़ श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी द्वारा विधि पाठ्यक्रम बिना बार काउन्सिल ऑफ़ इंडिया की अनुमति के बग़ैर ही फजऱ़्ी तरीक़े से संचालित की जा रही है तथा दोनो ही विश्विद्यालय द्वारा छात्रों को सत् प्रतिशत प्लेस्मेंट का वादा किया जाता है लेकिन अब तक ये दोनो ही विश्विद्यालय 30 प्रतिशत छात्र/छात्राओं को रोजग़ार देने में विफल रहे है।
इन्ही मुद्दों को लेकर एनएसयूआई ने राजभवन मार्च कर दोनो विश्विद्यालय की मान्यता रद्द करने तथा कार्यवाही करने की माँग की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से निखिल वंजरी, अभिनव शर्मा, राजकुमार यादव, अंकित शर्मा, भूपेश वर्मा, प्रशांत चंद्राकर, शिवांक सिंग, संदीप विश्वाकर्मा, वैभव मुजावर, मांटी, सूरज, दिव्यांश, विराट, अनिमेष, भूपेन्द्र, भूपेश,यश, हर्षित, लक्की सहित सैकड़ों एनएसयूआई छात्र नेता मौजूद रहे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related