OMG : 61 साल की पत्नी से 23 के पति को चाहिए बच्चा, अब कैसे होगा मुमकिन ?

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

The husband of 23 wants a child from the wife of 61 years, how will it be possible now?

नई दिल्ली। वो तो सुना ही होगा प्यार अंधा होता है. जब एक शख्स प्यार में पड़ जाता है तो उसे सही और गलत का होश नहीं रहता.ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया पर ऐसे अंधे प्यार की कई कहानियां शेयर की जाती है. कुछ दिनों पहले एक बेहद उम्रदराज महिला ने शादी रचाकर सनसनी मचा दी थी. ये शादी कई मायनों में खास थी. एक तो महिला की उम्र 60 के पार थी. ऊपर से उसके पति की उम्र मात्र 23 साल थी. अब 61 की हो चुकी इस महिला ने बच्चे पैदा करने की ख्वाहिश जताई है.

कई पोते-पोतियों की दादी चेरिल अब अपने 24 साल के पति के बच्चे की मां बनना चाहती है. पिछले साल सितंबर में चेरिल ने अमेरिका के जॉर्जिया में अपने 23 साल के प्रेमी से शादी रचाई थी. दोनों के उम्र में करीब 37 साल का अंतर है. एक साल डेट करने के बाद उन्होंने अपने रिश्ते को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने का फैसला किया और शादी कर ली. इसके बाद से ही दोनों चर्चा में आ गए थे. दोनों के टिकटोक अकाउंट के लाखों फॉलोवर्स हैं. इसमें दोनों अपनी पर्सनल बातें लोगों के साथ शेयर करते हैं.

लाइव स्ट्रीम हुई थी शादी

कपल ने ये शादी लाइव स्ट्रीम की थी. उनकी शादी को करीब बीस हजार लोगों ने देखा था. अब अपने सच्चे प्यार को लोगों के सामने जाहिर करने के लिए वो बच्चा चाहते हैं. बता दें कि चेरिल के सत्रह पोते-पोतियां हैं. लेकिन अब कपल को अपना एक बच्चा चाहिए. अभी ये साफ नहीं हुआ है कि दोनों बच्चा गोद लेंगे या सरोगेसी का सहारा लेंगे. लेकिन उन्होंने प्लानिंग शुरू कर दी है. चेरिल ने बताया कि उसका परिवार काफी सपोर्टिव है और उसके ग्रैंडकिड्स तो उसके पति को पॉपॉ बुलाते हैं.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related