गुजरात में बड़ा हादसा : सागर नमक फैक्ट्री की दीवार ढही, मलबे में दबकर 12 मजदूरों की मौत, 18 घायल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

मोरबी। मोरबी जिले के हलवद में एक नमक कारखाने की दीवार गिरने से कम से कम 12 मजदूरों कों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार दीवार गिरने से करीब 30 मजदूर मलबे में दब गए थे। मृतकों और घायलों को जेसीबी मशीन की मदद से निकाला गया। घायलों को शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। घायलों में कईयों की हालत गंभीर है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

बच्चों के भी घायल होने की आशंका

जानकारी के अनुसार हादसा हलवद GIDC स्थित सागर सॉल्ट नाम की एक फैक्ट्री में जिस समय दीवार ढही, तब वहां करीब 30 मजदूर काम कर रहे थे। ऐसी भी जानकारी मिल रही है कि कुछ मजदूरों के बच्चे भी उनके साथ थे, जो मलबे की चपेट में आ गए हैं। हालांकि, कंपनी से अब तक इसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

दीवार गिरने के बाद स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान शुरू किया। घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। घटना के बाद स्थानीय विधायक परसोत्तम सबरिया भी मौके पर पहुंचे। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए भेजा गया। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि दीवार किस वजह से गिरी।

40 से ज्यादा मजूदर खाना खाने चले गए थे

दीवार के पास बैठकर मजूदर नमक की पैकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पूरी की पूरी दीवार ढह गई। हादसे के करीब आधा घंटे पहले यहां 70 से ज्यादा मजदूर काम कर रहे थे, लेकिन इनमें से 40 से ज्यादा मजदूर खाना खाने बाहर चले गए थे। नहीं तो और मजदूरों की मौत हो जाती। कंपनी के कुछ श्रमिकों से मिली जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुए मजदूर राधनपुर तहसील के गांवों के रहने वाले हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related