शेयर मार्केट में ऑनलाइन निवेश के नाम पर 87 लाख रुपए की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक शख्स से 87 लाख रुपए की ठगी हो गई। खास बात ये है कि इस वारदात को अंजाम एक इंटरनेशनल लेवल के गैंग ने दिया है। इसमें विदेश नागरिक भी शामिल हैं। इस गिरोह ने शख्स को म्यूचुअल फंड निवेश के बाद ज्यादा रिटर्न का भरोसा दिलाया था। मगर ऐसा हुआ नहीं, वह आरोपी ही भाग निकला। इसके बाद पूरे मामले की शिकायत राज्य साइबर थाना पुलिस से हुई थी। अब इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है।

इस केस में पीड़ित शख्स ने 26 अक्टूबर 2021 को शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया कि उसे एक दिन वॉट्सऐप पर मैसेज आया था। मैसेज में बताया गया कि वह सिंगापुर की एक कंपनी का बंदा है। उनकी भारत में भी एक शाखा है। कंपनी पैसा निवेश करने का काम करती है। फिर म्यूचुअल फंड निवेश के बाद ज्यादा रिटर्न दिया जाता है। साथ ही उसने इस संबंध में कई प्रमाण भी दिए थे। कई ऑफर भी आरोपी ने पीड़ित को बताए थे।

बताया गया कि उसने अपने आप को कंपनी का फाइनेंशियल एनालिस्ट बताया था। उसने कहा कि आप हमारी कंपनी में निवेश करिए। ये निवेश शेयर मार्केट के जरिए होना है। यही बात सुनकर पीड़ित आरोपी की बात में आ गया। इसके बाद उसने धीरे-धीरे करके यहां 87 लाख रुपए निवेश कर दिए। पीड़ित ने बताया कि निवेश करने के बाद उसने कई बार उससे संपर्क किया तो वह आज-कल पैसे रिटर्न की बात करता था। मगर काफी दिन बीत जाने के बाद भी उसे कोई लाभ नहीं मिला। इसके बाद उसे पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH CRIME : SI पत्नी की मिली लाश

CHHATTISGARH CRIME : SI's wife's body found बिलासपुर। बलौदाबाजार यातायात...

BILASPUR HEAVY RAIN : 20 साल बाद डूबा बिलासपुर!

BILASPUR HEAVY RAIN : Bilaspur submerged after 20 years! बिलासपुर।...

SOMNATH SWABHIMAN YATRA : छत्तीसगढ़ का तीर्थ यात्री गायब!

SOMNATH SWABHIMAN YATRA : Chhattisgarh pilgrim disappears! अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ सरकार...