The Kashmir Files Ban : ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म बैन, भड़के विवेक अग्निहोत्री …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

The Kashmir Files Ban: ‘The Kashmir Files’ movie ban, raging Vivek Agnihotri…

डेस्क। सिंगापुर अथॉरिटीज ने द कश्मीर फाइल्स फिल्म को बैन कर दिया है। उनका कहना है कि यह फिल्म अलग-अलग समुदायों में मतभेद को बढ़ावा दे सकती है। इतना ही नहीं इसे एकतरफा भी बताया गया है। कहा गया है कि इस समय चल रहे कश्मीर विवाद में हिंदुओं को सताया गया दिखाया गया है जबकि मुसलमानों का पक्ष वनसाइडेड है। बता दें कि फिल्म 11 मार्च को भारत में रिलीज हुई थी। इंडिया में भी सोशल मीडिया पर इसको लेकर बहस छिड़ी रही। फिल्म को कई लोगों ने प्रोपागैंडा और मुसलमानों के खिलाफ बताया था। हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की है।

अथॉरिटी ने कहा, बढ़ा सकती है दुश्मनी –

सिंगापुर ने विवेक अग्निहोत्री के डायरेक्शन में बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स को बैन कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंगापुर अथॉरिटी का माना है कि फिल्म एक तरफा है। सिंगापुर ने इन्फोकॉम मीडिया डेवलपमेंट अथॉरिटी, मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर, कम्यूनिटी ऐंड यूथ और मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स के साथ मिलकर एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी किया है। इसमें कहा गया है कि फिल्म अलग-अलग समुदायों के बीच दुश्मनी बढ़ा सकती है। हमारी अलग-अलग धर्म को मानने वाली सोसायटी की धार्मिक एकता भंग हो सकती है। क्लासीफिकेशन गाइडलाइन्स का हवाला देते हुए यह कहा गया कि कोई भी चीज जो सिंगापुर में जाति और धार्मिक कम्युनीटीज को बदनाम करने की कोशिश करता है, उसका क्लासिफकेशन नहीं किया जा सकता।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related