बड़ी खबर. इंस्टाग्राम सोशल साइट्स पर डालता था पोर्न वीडियो, NCRB दिल्ली की टीम की कार्रवाई, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

Date:

भिलाई. खुर्सीपार क्षेत्र के रहने वाले 17 वर्षीय किशोर को इंस्टाग्राम सोशल साइट्स पर पोर्न वीडियो अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एनसीआरबी नई दिल्ली की टीम ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।

नाबालिग आरोपी ने अपने मोबाइल से सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो अपलोड किया था। लोकेशन सर्च से पता चला कि मोबाइल नम्बर चलाने वाला दुर्ग जिले के खुर्सीपार क्षेत्र का रहने वाला है। एसपी के निर्देश पर जब पुलिस ने जांच की तो आरोपी नाबालिग निकला।पुलिस की टीम ने मामले में किशोर का फोन जब्त कर तकनीकी विवेचना की। जांच में पुलिस ने नाबालिग को दोषी पाया। उसके पास से मोबाइल फोन जब्त किया गया। जब मोबाइल की जांच की गई तो उसमें कई पोर्न वीडियो, वीडियो साइट्स का एक्सेस मिला। फिलहाल उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related