छत्तीसगढ़ की खबर : नहाते हुए नाबालिक का वीडियो बना रहा था पड़ोसी, लड़की ने देखा और चिल्लाया, फिर …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Neighbor was making video of minor while bathing, girl saw and shouted, then …

रायगढ़। रायगढ़ में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने 12 साल के नाबालिक लड़की का नहाते हुए वीडियो बनाने के आरोप में पड़ोसी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, पूरा मामला रायगढ़ शहर के जूटमिल क्षेत्र का है, जहां 12 साल की नाबालिक अपने घर के बाथरूम में नहा रही थी। तो बाथरूम के ऊपर का छत खुला हुआ था, जिसका फायदा उठा के पड़ोसी नहाते हुए नाबालिक का अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगा।

अचानक उसे देखकर नाबालिग चिल्ला-चिल्ला कर रोने लगी। तब घरवाले दौड़ते हुए आए। वहीं, हो हल्ला सुनकर और भी किराएदार मौके पर एकत्रित हो गए। पड़ोसी को वीडियो बनाते हुए नाबालिग के परिवार वालों ने देख लिया, जिसके बाद परिजनों ने जूट मिल चौकी पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज करवाई।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी व्यक्ति शाहिद अंसारी को गिरफ्तार कर उसके मोबाइल को जब्त कर लिया गया है। आरोपी के ख़िलाफ़ आईपीसी की धारा 354, 354(ग), 509, एवंम पस्को एक्ट, आईटी एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related