गांजा की तस्करी करते 3 युवक गिरफ्तार: बाइक की सीट से निकला 50 किलो गांजा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ की रायगढ़ पुलिस ने गांजा तस्करी करते 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश जा रहे थे। आरोपियों से एक बाइक और एक स्कूटी जब्त की है। इन वाहनों की सीट के नीचे ही 50 किलो गांजा छिपाया गया था। सीट के नीचे ही गांजा छिपाने के लिए एक बॉक्स भी लगा था। बरामद गांजे की कीमत 5 लाख रुपए बताई जा रही है। मामला डोंगरीपाली थाना क्षेत्र का है।

डोंगरीपाली पुलिस को सूचना मिली कि ओडिशा से गांजा तस्कर उत्तर प्रदेश जाने के लिए निकले हैं। इस पर टीम ने बरमकेला मेन रोड बिरनीपाली बॉर्डर गेट और डूमरपाली धान मंडी बैरियर के पास नाकाबंदी की। सुबह करीब 11.30 बजे बिना नंबर की पल्सर बाइक से दो युवक आते दिखाई दिए। इस पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम UP में झांसी के प्रेमनगर निवासी बृजेंद्र अहिरवार और मनोज अहिरवार बताया।

बाइक की सीट को बैग बनाकर भरा था गांजा
पुलिस ने बाइक की तलाशी ली तो उसकी सीट बैग जैसी लगी। उसे फाड़कर खोला गया तो अंदर गांजे के पैकेट भरे हुए थे। सीट के नीचे ही एक बॉक्स अलग से भी लगा था। पुलिस ने बाइक में से 28 किलो गांजा बरामद किया। इसकी कीमत करीब 2.8 लाख रुपए बताई जा रही है। पूछताछ में आरोपियों ने पहले खुद को फेरी लगाकर कंबल बेचने वाला बताया था। कहा कि वे कंबल बेचकर लौट रहे हैं। आरोपियों ने कुछ कंबल भी दिखाए।

स्कूटी के नीचे लगे बॉक्स से निकला 22 किलो गांजा
दूसरी ओर डूमरपाली धान मंडी बैरियर के पास नाकेबंदी के दौरान दोपहर करीब 1.25 बजे बिना नंबर की एक स्कूटी आती दिखाई दी। संदेह के आधार पर रोक कर तलाशी ली गई तो सीट के नीचे बने बॉक्स में से 22 किलो गांजा बरामद हुआ। इसकी कीमत 2.20 लाख रुपए बताई जा रही है। स्कूटी के साथ पुलिस ने मऊरानीपुर, झांसी, UP निवासी सोनू अहिरवार को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related