प्रदेश की भाजपा सरकार ने तीन महीने मे पूरे किए सभी महत्वपूर्ण वादे : जिलाध्यक्ष गुलाब चंदेल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ की बीजेपी के विष्णुदेव साय सरकार की 13 मार्च को तीन महीने पूरे हो चुके हैं। पार्टी के जिलाध्यक्ष गुलाब चंदेल ने शनिवार को पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के आने के बाद प्रदेश की जनता खुशहाल है हमने महतारी वंदन योजना जिसमे 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते मे सीधे एक हजार रुपए, किसान बकाया बोनस के तहत 10 मार्च को वर्चुअली 655 करोड़ खाते मे प्रधानमंत्री आवाज योजना के तहत 11 हजार करोड़ रूपए की स्वीकृति इसमे सभी वर्ग के गरीबो के आवास बनने का सपना पूरा होगा।

तेंदुपता संग्राहको को 4500 प्रति मानक बोरा को बढ़ाकर 5500 प्रति मानक बोरा किया है सरकार प्रदेश की जनता को निशुल्क मे अयोध्या मे भगवान रामलला के दर्शन करा रही है पी एस सी परीक्षा 2021 मे हुई गड़बड़ी की जांच सीबीआई से कराई जा रही है जो युवाओ के साथ खिलवाड़ करना कांग्रेस सरकार की सबसे बड़ी विफलता है इसी तरह सभी महत्वपूर्ण वादे 90 दिन की भाजपा सरकार ने पुरे किए जो मोदी की गारंटी को पूरा व सही साबित करता है इस अवसर पर मीडिया प्रभारी सप्रभारी मनोज मिश्रा पंकज अग्रवाल उपस्थित थे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related