जहरीले सांप के काटने से युवक की मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कोरबा  कोरबा में जहरीले सांप के काटने से ग्राम गोढ़ी में रहने वाले एक युवक की मौत हो गई है। सर्पदंश के बाद युवक अस्पताल जाने की बजाए पीड़ित बैगा के पास झाड़फूंक के लिए पहुंच गया। मगर वह भी उसे राहत नहीं मिली। फिर वह अपने परिजनों के साथ अस्पताल जा रहा था। जहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

सोमवार को गोपीनाथ (36) अपने बच्चों को लेकर सामान लेने किराना दुकान गया था। यहीं पर उसे जहरीले करैत ने उसे काट लिया। इसके बाद गोपीनाथ खुद ही बैगा के पास चला गया था। बैगा ने झाड़फूक किया। फिर भी युवक को कोई राहत नहीं मिली। ये सब करते हुए काफी देर हो गया।

आखिरकार गोपीनाथ ने अस्पताल जाने का फैसला किया था। लेकिन काफी देर हो गई थी। इस घटना के बाद से गोपीनाथ की मौत से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। गोपीनाथ के दो बच्चे हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया है। एक 3 साल का लड़का है, दूसरा 5 साल की लड़की है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related