TMC CRISIS: TMC को लगा तीसरा झटका, राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने दिया इस्तीफ़ा.. 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

TMC Crisis: TMC suffers third blow; Rajya Sabha MP Prakash Chik Baraik resigns.

TMC CRISIS: TMC पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने गुरुवार को राज्यसभा चेयरमैन को अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया है ।

पिछले एक महीने के भीतर तृणमूल कांग्रेस से तीसरे राज्यसभा सांसद ने अपनी सदस्यता से इस्तीफा दिया है।

राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने आधिकारिक तौर पर पार्टी छोड़ी है या नहीं।

इससे पहले TMC के राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय और सुष्मिता देव ने राज्यसभा से इस्तीफ़ा दिया था। उनका इस्तीफ़ा पहले ही मंज़ूर हो चुका है । ये दोनों पार्टी से भी इस्तीफ़ा दे चुके हैं।

अगर प्रकाश चिक बड़ाईक का इस्तीफ़ा स्वीकार हो जाता है तो TMC के राज्यसभा सांसदों की संख्या पांच रह जाएगी।

प्रकाश चिक बड़ाईक ने कहा है कि केंद्र और राज्य सरकार के बीच समन्वय न होने की वजह से बंगाल को काफी नुकसान हुआ है।

पहले 34 साल लेफ्ट और फिर टीएमसी के 15 साल मिलाकर पश्चिम बंगाल में केंद्र-राज्य के बीच तालमेल नहीं था, जिसका नुकसान जनता को हो रहा था।

चिक ने बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के कामकाज की तारीफ करते हुए कहा कि ‘मुख्यमंत्री जो भी निर्देश देंगे, हम लोग उसी तरह से काम करेंगे।

बीजेपी में शामिल होने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ”यह समय बताएगा।

राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन को सौंपे गए अपने पत्र में बड़ाईक ने लिखा है, ”मेरे इस्तीफ़े को तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया जाए।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related