RAIPUR MUNICIPAL BUDGET 2025 : महापौर मीनल चौबे ने पेश किया निगम बजट, 67 करोड़ की बचत के बावजूद घाटे का बजट ?

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR MUNICIPAL BUDGET 2025 : Mayor Meenal Choubey presented the corporation budget, deficit budget despite saving of 67 crores?

रायपुर, 28 मार्च। RAIPUR MUNICIPAL BUDGET 2025 रायपुर नगर निगम के महापौर मीनल चौबे ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नगर निगम बजट सामान्य सभा में पेश किया। इस बजट में 1462 करोड़ रुपये की कुल आय के मुकाबले 1529 करोड़ रुपये के व्यय का अनुमान लगाया गया है, जिससे 67 करोड़ रुपये का घाटा दर्शाया गया है। यह बजट ऐसे समय में पेश किया गया है, जब निगम को पूर्व महापौर द्वारा 67 करोड़ की बचत के साथ सौंपा गया था।

RAIPUR MUNICIPAL BUDGET 2025 बजट में मुख्य प्रावधान –

– पूंजीगत आय – 856.58 करोड़ रुपये
– डिपाजिट वर्क आय – 46.17 करोड़ रुपये
– वेतन, महंगाई भत्ता व पेंशन भुगतान – 5 करोड़ रुपये
– सामान्य प्रशासन व विधायी कार्य विभाग का बजट – 43.37 करोड़ रुपये
– नियोजन एवं भवन अनुशासन विभाग का बजट – 14.25 करोड़ रुपये

RAIPUR MUNICIPAL BUDGET 2025 विभिन्न विकास कार्यों के लिए बजट आवंटन –

बड़े नालों का निर्माण – 5 करोड़ रुपये

सीमेंट रोड निर्माण – 1 करोड़ रुपये

सड़क डामरीकरण – 5 लाख रुपये

जोन कार्यालय एवं वार्ड कार्यालय भवन – 2 करोड़ रुपये

फुटपाथ एवं पेवर ब्लॉक निर्माण – 50 लाख रुपये

चौराहों का पुनर्विकास – 10 करोड़ रुपये

नाली निर्माण – 5 करोड़ रुपये

डब्ल्यूबीएम सड़क निर्माण – 1 करोड़ रुपये

महापौर निधि – 2.25 करोड़ रुपये

अध्यक्ष निधि – 1.50 करोड़ रुपये

बजट पेश करने से पहले की पूजा –

RAIPUR MUNICIPAL BUDGET 2025 महापौर मीनल चौबे ने बजट पेश करने से पहले पुरानी बस्ती स्थित मां महामाया मंदिर में पूजा-अर्चना कर नगर के विकास की प्रार्थना की।

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related