सेलेब्स की लाइफ आसान नहीं होती है। फेम मिलने के बाद जिंदगी में चुनौतियां बढ़ती जाती है। ऐसी ही एक परेशानी एक्ट्रेस सनी लियोनी के सामने एक बार आई थीं। ये बात साल 2016 की है। तब सनी एक इंटरव्यू के लिए गई थीं। इस दौरान एंकर ने उनके साथ गलत व्यवहार किया था। जिसके बाद अभिनेत्री इंटरव्यू बीच में छोड़कर जाना चाहती थीं। अब सनी लियोनी ने इस घटना को याद कर दर्द बयां किया है।
जर्नलिस्ट ने की थीं बदतमीजी
दरअसल 2016 में एक अंग्रेजी न्यूज चैनल के जर्नलिस्ट ने Sunny Leone का इंटरव्यू लिया था। इस इंटरव्यू में पत्रकार ने सनी से बदतमीजी की थीं। उनसे सेक्सिट सवाल पूछे थे। तब एक्ट्रेस बेहद परेशान हो गई। इंटरव्यू के टीवी पर आने के बाद फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के उनका सपोर्ट किया था। उन्होंने कहा कि दुख इस बात है कि वहां मौजूद लोगों ने इसे रोकने की कोशिश नहीं की।
मैंने इसे स्वीकार कर लिया
हाल ही में एक वेबसाइट के साथ Sunny Leone इस घटना पर बात की। कहा कि लोगों ने मुझसे नफरत की। मेरे बारे में बुरी चीजें कहीं। फिर किसी ने टेलीविजन पर मेरा अपमान किया। अब मैं ठीक हूं। मैंने इसे स्वीकार कर लिया। मुझे इसका बुरा लगा था। सेनी ने बताया, ‘वह इतनी परेशान हो गई थीं कि बीच में उठकर जाना चाहती थीं।’
तमिल और मलयालम सिनेमा में करेंगी डेब्यू
वर्कफ्रंट की बात करें तो Sunny Leone जल्द तमिल और मलयालम सिनेमा में डेब्यू करने वावे हैं। वहीं हिंदी फिल्म ‘द बैटल ऑफ भीम कोरेगांव’ में दिखाई देंगी। हाल ही में उनका ‘मधुबन’ नाम से गाना आया था। इस सॉन्ग को लेकर काफी विवाद हुआ। जिसके बाद लिरिक्स को बदल दिया गया है।
