स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव की तबीयत खराब, अम्बिकापुर के कार्यक्रम रद्दकर हैलिकॉप्टर से रायपुर पहुंचे, कोरोना की एंटीजन जांच निगेटिव

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की तबीयत बिगड़ गई है। सर्दी-खांसी की शिकायत के बाद सिंहदेव ने एहतियातन सरगुजा के अपने कार्यक्रम रद्द कर दिए। वे रविवार दोपहर बाद रायपुर लौट आए। यहां उनका कोरोना की एंटीजन जांच हुई है। उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पिछले तीन दिनों से सरगुजा दौरे पर थे। वहां उन्होंने स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की। स्थानीय नेताओं और समर्थकों से मुलाकात की। वहीं एक जनवरी को उन्होंने स्कूल शिक्षा और आदिम जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह के साथ शिक्षण से जुड़ी दो योजनाओं की शुरुआत की। इस बीच उनकी तबीयत कुछ खराब हुई। सर्दी-खांसी होने के बाद सिंहदेव ने एहतियातन अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए। शुरुआती जांच के बाद सिंहदेव शाम 4 बजे तक रायपुर लौट आए। बताया गया, उनकी कोरोना जांच की एंटीजन रिपोर्ट निगेटिव आई है।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव एक बार कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। मार्च 2021 में सिंहदेव कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इस दौरान हाेम हाइसोलशन में उनका इलाज चला था।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related