पत्नी के प्रेमी की हत्या- समझाने के लिए घर बुलाकर पति ने किया हमला; गर्दन में फंसे चाकू के साथ 200 मीटर दौड़कर युवक रिश्तेदार के पास मदद के लिए पहुंचा, मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रतलाम : रतलाम शहर में अवैध संबंधों में एक युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। महिला के पति ने प्रेमी को घर पर समझाने के लिए बुलाया था। इस दौरान दोनों में विवाद शुरू हुआ तो पति ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू प्रेमी के गर्दन में फंस गया और वह 200 मीटर दौड़ता हुआ अपने रिश्तेदार के घर पहुंचा। इसके बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना शनिवार देर रात डेढ़ बजे शहर के माणक चौक थाने के आदिनाथ कॉलोनी की है। शैलेंद्र सिंह और जितेंद्र खत्री परिचित थे। इसकी वजह से जितेंद्र का शैलेंद्र सिंह के घर आना-जाना था। इसी दौरान जितेंद्र का अफेयर शैलेंद्र की पत्नी से हो गया। यह बात शैलेंद्र को पता चल गई। उसने दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। शनिवार की रात शैलेंद्र ने जितेंद्र को समझाने के लिए घर बुलाया। यहां दोनों के बीच हाथापाई हो गई।

भागकर रिश्तेदार के घर तक पहुंचा घायल जितेंद्र

हाथापाई के दौरान शैलेंद्र सिंह ने चाकू से जितेंद्र पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। शैलेंद्र के वार से चाकू जितेंद्र के गर्दन में फंस गया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल जितेंद्र भागकर अपने रिश्तेदार सुशील खत्री के घर तक पहुंचा। फिर सुशील उसे अपनी कार से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन यहां डॉक्टरों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। घटना के दौरान शैलेंद्र को भी चाकू लगा है। उधर, घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी शैलेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया।

शैलेंद्र की पत्नी से 3 सालों से था जितेंद्र का अफेयर

माणकचौक थाना पुलिस ने बताया कि इंद्रलोक नगर निवासी जितेंद्र खत्री का आरोपी शैलेंद्र सिंह की पत्नी से 3 साल से अफेयर था। आपस में परिचित होने की वजह से जितेंद्र का शैलेंद्र सिंह के घर आना-जाना होता था। यह बात पता चलने पर शैलेंद्र ने उसकी हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

NEW RAILWAY RULES: अब RPF भी काट सकती है चालान! 

New Railway Rules: Now RPF can also issue challans!   NEW...

CG MAHTARI VANDAN YOJANA: KYC के नाम पर निकाली 980 बोरी खाद! 

    CG Mahtari Vandan Yojana: 980 bags of fertilizer siphoned...

CG VIDHANSABHA: वेदांता हादसे पर विपक्ष का वाकआउट! 

CG Vidhansabha:Opposition stages walkout over Vedanta accident!     CG VIDHANSABHA: छत्तीसगढ़...