ELECTION RESULT : BJP wins 100 seats, Mamata laments defeat…
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के बीच बड़ा सियासी तूफान खड़ा हो गया है. बीजेपी की 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त और टीएमसी की करारी हार के बाद ममता बनर्जी ने चुनाव प्रक्रिया पर ही सवाल उठा दिए हैं.
ममता बनर्जी ने दावा किया कि बीजेपी ने 100 से ज्यादा सीटें “लूट लीं” और चुनाव में भारी धांधली हुई है. उन्होंने चुनाव आयोग को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि पूरा सिस्टम पक्षपाती हो गया है.
भवानीपुर काउंटिंग सेंटर में मौजूद ममता ने आरोप लगाया कि उन्हें अंदर जाने से रोका गया, जबकि उनके पास वैध आईडी कार्ड था. उन्होंने CRPF पर धक्का-मुक्की और मारपीट तक का आरोप लगाया और कहा कि उनके एजेंट्स को भी अंदर नहीं जाने दिया गया.
ममता ने इसे “अनैतिक जीत” बताते हुए कहा कि SIR से लेकर EVM तक सबमें गड़बड़ी की गई है. वहीं, शुरुआती रुझानों में वह अपनी ही सीट भवानीपुर में पीछे चल रही हैं, जिससे राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है.

