CG VIRAL VIDEO: रिटायर्ड आरक्षक के बेटे को पुलिस ने सिखाया सबक, लगाया जुर्माना! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG VIRAL VIDEO: Police Teach a Lesson to Retired Constable’s Son, Impose Fine!

CG VIRAL VIDEO :  रिटायर्ड आरक्षक के बेटे ने सड़क पर एक पहिए पर बाइक चलाते हुए वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उस पर 2 हजार रुपए की चालानी कार्रवाई की।

जांच में युवक की पहचान शाश्वत सिदार (20) के रूप में हुई, जो कुंजेमुरा गांव का निवासी है। वीडियो में युवक बिना हेलमेट के सार्वजनिक सड़क पर स्टंट करते नजर आया।

थाना प्रभारी ने युवक को कड़ी फटकार लगाते हुए भविष्य में ऐसी हरकत न करने की चेतावनी दी।

थाना प्रभारी ने  साफ कहा कि कानून सबके लिए समान है और सार्वजनिक जगहों पर स्टंटबाजी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

युवक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी है और आगे से ट्रैफिक नियमों का पालन करने तथा हेलमेट पहनने का वादा किया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related