BIHAR CABINET EXPANSION : 27 ministers will take oath, Modi-Shah’s entry increases political turmoil…
नई दिल्ली। बिहार की राजनीति में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है. 7 मई को पटना के गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह तय हो गया है, जहां सम्राट चौधरी सरकार का कैबिनेट विस्तार होगा. कुल करीब 27 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी.
सूत्रों के मुताबिक बीजेपी से 12, जेडीयू से 11 मंत्री बन सकते हैं. इसके अलावा चिराग पासवान की पार्टी एलजेपीआर से 2, जबकि मांझी की HAM और उपेंद्र कुशवाहा की RLM से 1-1 मंत्री को जगह मिलने की संभावना है.
इस पूरे कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह के शामिल होने की चर्चा ने माहौल और गरमा दिया है. गांधी मैदान में तैयारियां तेज हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं. यह विस्तार सरकार को पूरी ताकत के साथ नया रूप देने वाला माना जा रहा है.

