WEST BENGAL CM RACE : बंगाल का अगला CM कौन?

Date:

WEST BENGAL CM RACE : Who is the next CM of Bengal?

रायपुर डेस्क। पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि राज्य की कमान किसके हाथ जाएगी. जीत के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और दिल्ली से लेकर कोलकाता तक एक ही चर्चा चल रही है बंगाल का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा?

बीजेपी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी चेहरे की घोषणा नहीं की है, जिससे सस्पेंस और बढ़ गया है. पार्टी के अंदर चार नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं सुवेंदु अधिकारी, समिक भट्टाचार्य, उत्पल महाराज और स्वपन दासगुप्ता.

सुवेंदु अधिकारी को सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है, क्योंकि उन्होंने ममता बनर्जी को उनके ही गढ़ में कड़ी चुनौती दी है. वहीं समिक भट्टाचार्य को संगठन और आरएसएस बैकिंग के कारण बड़ा दावेदार माना जा रहा है. उत्पल महाराज और स्वपन दासगुप्ता के नाम भी अलग-अलग राजनीतिक और सामाजिक आधार पर चर्चा में हैं.

पार्टी सूत्रों के मुताबिक बीजेपी जल्द विधायक दल की बैठक में बड़ा फैसला ले सकती है, और 9 मई को शपथ ग्रहण की संभावना भी जताई जा रही है. अब सबकी नजर सिर्फ एक फैसले पर टिकी है आखिर बंगाल की कुर्सी पर कौन बैठेगा?

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related