VIDYA BHARATI SCHOOLS : बंगाल में 1000 RSS स्कूल! CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

VIDYA BHARATI SCHOOLS : 1000 RSS schools in Bengal! Big announcement by CM Shubhendu

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अगले एक साल में RSS की शिक्षा शाखा विद्या भारती के कम से कम 1000 स्कूल खोलने का लक्ष्य रखा है। ये स्कूल राज्य के जिलों, नगरपालिकाओं और पंचायत क्षेत्रों में खोले जाने की बात कही गई है।

मुख्यमंत्री ने खासतौर पर मुर्शिदाबाद और दक्षिण 24 परगना में विद्या भारती के स्कूलों का विस्तार करने पर जोर दिया। उन्होंने राज्य के चार अलग-अलग शिक्षा विभागों को मिलाकर एक प्रशासनिक ढांचा बनाने का प्रस्ताव भी रखा है। इसमें मदरसा शिक्षा के लिए अलग प्रशासनिक व्यवस्था नहीं रखने की बात कही गई है।

JHIRAM GHATI CASE BREAKING : झीरम केस में बड़ा फैसला, 10 दोषी!

वहीं, मुख्यमंत्री ने स्कूलों को वंदे मातरम को लेकर भी सख्त संदेश दिया है। रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने कहा कि सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी और मदरसों समेत स्कूलों में निर्धारित तरीके से पूरा वंदे मातरम नहीं गाए जाने पर सरकारी आर्थिक सहायता और अन्य समर्थन वापस लिया जा सकता है।

फिलहाल पश्चिम बंगाल में विद्या भारती के 313 स्कूल संचालित बताए गए हैं, जबकि पूरे देश में संगठन के 12 हजार से अधिक स्कूल और करीब 10 हजार बाल संस्कार केंद्र हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related