विश्वास प्रस्ताव पर महाराष्ट्र विधानसभा में कराई जा रही वोटिंग
महाराष्ट्र विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग कराई जा रही है. अब तक 82 विधायकों ने समर्थन किया है. काउंटिंग चल रही है. फ्लोर टेस्ट अभी जारी है. सरकार का समर्थन करने वाले विधायकों की गिनती जारी है.विश्वास प्रस्ताव पर महाराष्ट्र विधानसभा में कराई जा रही वोटिंग
महाराष्ट्र विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग कराई जा रही है. अब तक 71 विधायकों ने समर्थन किया है. काउंटिंग चल रही है. फ्लोर टेस्ट अभी जारी है. सरकार का समर्थन करने वाले विधायकों की गिनती जारी है.महाराष्ट्र विधानसभा की कार्यवाही शुरू
महाराष्ट्र में विधानसभा की कार्यवाही चल रही है. वोटिंग की कार्यवाही शुरू है. एनसीपी समर्थित शाम सुंदर शिंदे भी सरकार को समर्थन देंगे. विधान सभा में सरकार के प्रस्ताव पर विपक्ष ने पोल की मांग की गई है.उद्धव की शिवसेना को एक और बड़ा झटका
महाराष्ट्र विधानसभा में आज होने वाले फ्लोर टेस्ट से पहले उद्धव की शिवसेना को एक और बड़ा झटका लगा है. शिवसेना के एक और विधायक संतोष बांगर ने शिंदे गुट में शामिल होने का निर्णय लिया है. वहीं, अब असल तस्वीर विश्वासमत के दौरान साफ होगी.एकनाथ शिंदे अपने गुट के साथ महाराष्ट्र विधानसभा के लिए निकले
एकनाथ शिंदे अपने समर्थक विधायकों के साथ बस में सवार हो कर महाराष्ट्र विधानसभा के लिए निकले हैं.
महाराष्ट्र में रविवार को हुए स्पीकर चुनाव में शिंदे सरकार ने अपनी पहली परीक्षा पास कर ली है लेकिन आज शिंदे सरकार की असली परीक्षा है. एकनाथ शिंदे की सरकार आज विधानसभा में फ्लोर टेस्ट का सामना करेगी. आज दरअसल उन्हें ये साबित करना है कि उनकी सरकार बहुमत में है.
महाराष्ट्र विधानसभा में 11 बजे ये कार्यवाही शुरू होगी और बहुमत साबित करने के लिए शिंदे सरकार की तरफ से विश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा. जिसके बाद इस प्रस्ताव पर वोटिंग होगी. हालांकि बीजपी को भरोसा है कि शिंदे सरकार भारी बहुमत से विश्वास हासिल कर लेगी. उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि हम 166 वोटों के साथ बहुमत साबित करेंगे
आज होगा भगवंत मान कैबिनेट का विस्तार
पंजाब में आम आदमी पार्टी की मान सरकार के 100 दिन पूरे हो चुके हैं. जिसके बाद अब पंजाब में मान सरकार के मंत्रिमंडल का आज पहला विस्तार किया जाएगा. सूत्रों से मिली जाानकारी के मुताबिक, मंत्रिमंडल विस्तार में 5 नए मंत्रियो की एंट्री हो सकती है. पांच और मंत्रियों के शपथ लेने के बाद, मान के मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या मुख्यमंत्री समेत 15 हो जाएगी. पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित मंत्रिमंडल में शामिल होने वालों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. शपथ ग्रहण समारोह पंजाब राजभवन में सोमवार को शाम पांच बजे आयोजित होगा.
डेनमार्क में फायरिंग
यूरोपीय देश डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में एक मॉल में गोलीबारी की घटना सामने आयी है. मिली जानकारी के मुताबिक, इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है. पुलिस नें मौके से शख्स को गिरफ्तार किया है. साथ ही लोगों से उस इलाके के आसपास घूमने के लिए मना किया है.

