SAI-AMIT SHAH MEETING : दिल्ली में CM साय की शाह से मुलाकात, नक्सल उन्मूलन और बाढ़ राहत पर चर्चा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SAI-AMIT SHAH MEETING : CM Sai met Shah in Delhi, discussed Naxal eradication and flood relief

रायपुर, 3 सितंबर 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान और बस्तर में हाल की बाढ़ से जुड़े राहत कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा की।

मुख्यमंत्री ने बताया कि दिसंबर 2023 से अब तक सुरक्षा बलों की आक्रामक रणनीति के चलते 453 माओवादी मारे गए, 1616 गिरफ्तार किए गए और 1666 ने आत्मसमर्पण किया है। इस दौरान प्रदेश में 65 नए सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए हैं। साथ ही सड़क, पुल-पुलिया और मोबाइल नेटवर्क जैसी आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया गया है।

साय ने बस्तर में आई बाढ़ और राहत कार्यों की जानकारी भी गृहमंत्री को दी। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों तक मदद पहुंचाना और उनका पुनर्वास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार नक्सल उन्मूलन के साथ-साथ विकास और शांति की स्थापना के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related