CG BREAKING : वेदांता हादसे पर बड़ा एक्शन… कमिश्नर करेंगे जांच, 30 दिन में रिपोर्ट

Date:

CG BREAKING : Major action on Vedanta accident… Commissioner to investigate, report in 30 days

रायपुर। वेदांता पावर प्लांट हादसे के बाद अब सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। छत्तीसगढ़ शासन ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित प्लांट में 14 अप्रैल को बॉयलर यूनिट में तकनीकी खराबी के कारण बड़ा हादसा हुआ था, जिसमें कई मजदूरों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हुए।

अब इस पूरे मामले की जांच बिलासपुर संभाग के आयुक्त को सौंपी गई है। उन्हें यह पता लगाना होगा कि हादसा आखिर कैसे हुआ, इसके पीछे क्या कारण थे और आगे ऐसी घटनाएं कैसे रोकी जा सकती हैं।

सरकार ने साफ निर्देश दिया है कि जांच 30 दिन के भीतर पूरी कर रिपोर्ट सौंपनी होगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी सख्त रुख दिखाते हुए कहा है कि जांच निष्पक्ष हो और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। अब सबकी नजर इस जांच रिपोर्ट पर टिकी है, जो कई बड़े खुलासे कर सकती है।

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related