HIJAB BAN REMOVED : Hijab ban ends, major U-turn in Karnataka
रायपुर डेस्क। कर्नाटक से बड़ी खबर आई है। राज्य सरकार ने स्कूल-कॉलेजों में हिजाब बैन का फैसला वापस ले लिया है। 2022 में लागू हुआ विवादित आदेश अब खत्म कर दिया गया है।
नए आदेश के मुताबिक अब छात्र-छात्राएं स्कूल के अनुशासन के भीतर हिजाब, कलावा, रुद्राक्ष और जनेऊ पहन सकेंगे।
याद रहे, इसी हिजाब विवाद ने 2021-22 में पूरे देश में सियासी और धार्मिक बहस छेड़ दी थी। मामला हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा, लेकिन अंतिम फैसला अटका रहा। अब कांग्रेस सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फैसला लेकर पूरे मुद्दे को फिर चर्चा में ला दिया है।
इस फैसले के बाद एक बार फिर शिक्षा, धर्म और राजनीति पर बहस तेज होना तय माना जा रहा है।

