उत्तरप्रदेश के मुख्‍यमंत्री की मां अस्‍पताल में भर्ती, मिलने पहुंचे CM Yogi

Date:

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी (80 वर्ष) पिछले कुछ दिनों से जौलीग्रांट स्थित हिमालयन हास्पिटल में भर्ती हैं। जहां उनसे मिलने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को उत्तराखंड पहुंचे हैं।

जहां से वह हिमालयन अस्पताल पहुंचे। रविवार को दोपहर 12:45 पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का राजकीय चार्टर विमान देहरादून एयरपोर्ट पहुंचा। जहां से सड़क मार्ग से वह हिमालयन हॉस्पिटल पहुंचे। योगी आदित्यनाथ के उत्तराखंड दौरे को लेकर पुलिस का पुख्ता इंतजाम देखने को मिल रहा है। अस्पताल के चारों ओर भारी पुलिस बल तैनात है। प्रशासन की ओर से सीएम योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम गोपनीय रखा गया है। परंतु प्रशासन स्तर से सभी तरह की तैयारीयों को पुख्ता किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां आठ अक्टूबर से हिमालयन अस्पताल में भर्ती है।

बदरीनाथ धाम जाने का कार्यक्रम भी

उनका स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिनसे मिलने के लिए योगी आदित्यनाथ का रविवार को दोपहर को जौली ग्रांट पहुंचे हैं। जहां से वह अस्‍पताल के लिए रवाना हुए। बताया कि योगी का बदरीनाथ जाने का कार्यक्रम भी है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BHOJSALA VERDICT: हिंदुओं के पक्ष में आया फैसला! 

Bhojshala Verdict: Judgment Delivered in Favor of Hindus! BHOJSALA VERDICT: ...

चाय पर चर्चा! 

Discussion over Tea! पत्रकार दीपक तिवारी पूरे जिले में इन दिनों...