दुर्गा पूजा के दौरान पंडाल में एक बार फिर बेशर्मी की हद पार, कार्यक्रम के दौरान डांस गर्ल को बुलाकर जमकर डांस करवाया

Date:

बिलाईगढ़ । सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले में दुर्गा पूजा के दौरान पंडाल में एक बार फिर बेशर्मी की हद पार कर दी गई। धार्मिक पूजन के कार्यक्रम के दौरान डांस गर्ल को बुलाकर जमकर डांस करवाया गया, जिसमें अश्लीलता की सारी हदें पार कर दी गई। डांस देखकर कार्यक्रम में शामिल महिलाएं कार्यक्रम छोड़कर वापस लौट गई। अब डांस का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के सरिया का है। दुर्गोत्सव समिति द्वारा दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया था। माता के पंडाल की स्थापना सरिया के मुख्य चौक में की गई थी। दुर्गा पंडाल के सामने ही स्कूल का ग्राउंड है। नवरात्रि के दौरान आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में महिला डांसर्स को भी बुलाया गया था। कार्यक्रम में पहले भक्तिमय माहौल शुरू हुआ और फिर रात में फूहड़ ड्रेस पहने हुए महिला नर्तकियों को स्टेज में बुलाकर मर्यादाहीन डांस करवाया गया। अश्लील डांस को देखकर कार्यक्रम में शामिल महिलाएं असहज हो उठीं। महिलाओं और परिवार के साथ आए लोगों ने बीच कार्यक्रम से ही वापस होना बेहतर समझा और नाराजगी जाहिर की।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BHOJSALA VERDICT: हिंदुओं के पक्ष में आया फैसला! 

Bhojshala Verdict: Judgment Delivered in Favor of Hindus! BHOJSALA VERDICT: ...

चाय पर चर्चा! 

Discussion over Tea! पत्रकार दीपक तिवारी पूरे जिले में इन दिनों...