US INDIA TARIFF : अमेरिका ने भारत पर दागा टैरिफ बम, अब लगेगा 50% शुल्क, वजह बनी रूस से तेल खरीद

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

US INDIA TARIFF : America dropped a tariff bomb on India, now 50% duty will be imposed, the reason is buying oil from Russia

वॉशिंगटन/नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत पर आर्थिक दबाव बढ़ा दिया है। बुधवार शाम ट्रंप ने कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करते हुए भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की। यह कदम भारत द्वारा रूस से लगातार कच्चा तेल खरीदने के जवाब में उठाया गया है।

इस फैसले के साथ ही अमेरिका ने भारत पर कुल 50% टैरिफ लागू कर दिया है। इससे पहले, अमेरिका ने 25% टैरिफ और पेनल्टी का ऐलान किया था, जिसकी वजह भी रूस से तेल खरीद बताई गई थी।

अमेरिकी प्रशासन का कहना है कि भारत को रूस से तेल खरीद पर अपनी नीति पर पुनर्विचार करना चाहिए, जबकि भारत पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि वह अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए जहां से सस्ता तेल मिलेगा, वहां से खरीदेगा।

अंतरराष्ट्रीय व्यापार विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका के इस फैसले से दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों पर असर पड़ सकता है और भारतीय निर्यातकों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related