UP Politics: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने माता प्रसाद पाण्डेय को बनाया नेता प्रतिपक्ष

Date:

UP Politics: नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने माता प्रसाद पाण्डेय को यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष घोषित किया है। अखिलेश ने पूर्वांचल से आने वाले ब्राह्मण चेहरे पर दांव लगा यूपी विधानसभा उपचुनाव में समीकरण साधने की कोशिश की है। वह सात बार के विधायक हैं। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष का पद भी संभाल चुके हैं। इसके अलावा अखिलेश ने महबूब अली को विधानसभा का अधिष्ठाता मण्डल, कमल अख्तर को मुख्य सचेतक घोषित किया है। वहीं राकेश कुमार को उप सचेतक बनाया गया है।

UP Politics: बता दें अखिलेश यादव के विधानसभा से त्यागपत्र देने के बाद नेता प्रतिपक्ष का पद अभी रिक्त चल रहा था। विधान परिषद में लाल बिहारी यादव को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के बाद अब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में तूफानी सरोज, इंद्रजीत सरोज, राम अचल राजभर के अलावा अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव का नाम दौड़ में सबसे आगे चल रहा था। लेकिन सपा मुखिया ने माता प्रसाद पाण्डेय को विधानसभा का नेता प्रतिपक्ष घोषित कर सबको चौका दिया।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related