Cricket News: ICC ने भारतीय गेंदबाज पर लगाया जुर्माना, माफी मांगने से भी नहीं बनी बात

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Cricket News: ICC fines Indian bowler, apology fails to work

नई दिल्ली: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को टी-20 विश्वकप के फाइनल में न्यूजीलैंड के बैटर डेरिल मिचेल पर गेंद से निशाना साधना भारी पड़ा है ।अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर कार्रवाई की है। फाइनल मुकाबले के दौरान न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल के साथ हुई मैदान पर हुई घटना को लेकर आईसीसी ने अर्शदीप सिंह पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया है और उन्हें एक डिमेरिट अंक भी दिया गया है।

फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 250 से अधिक रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शुरुआती विकेट जल्दी गिर गए।इसी दौरान बल्लेबाजी के लिए आए डेरिल मिचेल और गेंदबाजी कर रहे अर्शदीप सिंह के बीच मैदान पर तनातनी देखने को मिली। अर्शदीप की एक गेंद को मिचेल ने सीधे गेंदबाज की ओर खेला। इसी बीच मिचेल कुछ पल के लिए क्रीज से बाहर नजर आए। इस दौरान अर्शदीप ने गेंद उठाकर वापस उनकी ओर फेंक दी, जो जाकर मिचेल को लग गई। इस घटना के बाद मिचेल नाराज दिखाई दिए और कुछ देर के लिए मैदान पर माहौल गर्म हो गया।मामले को शांत कराने के लिए भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव भी मिचेल के पास पहुंचे और स्थिति को संभालने की कोशिश की। वहीं अंपायरों ने भी अर्शदीप सिंह को समझाइश देते हुए चेतावनी दी।

मैच खत्म होने के बाद भारतीय टीम ने यह मुकाबला 96 रन से जीतकर तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। जीत के बाद अर्शदीप सिंह खुद डेरिल मिचेल के पास पहुंचे और इस घटना के लिए उनसे माफी भी मांगी

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG POLICE TRANSFERS: 4 पुलिसकर्मियों को मिली नई जिम्मेदारी! 

CG Police Transfers: 4 police personnel assigned new responsibilities!     CG...

RAJIM NEWS: राजिम बना नगर पालिका, सरकार ने जारी की अधिसूचना! 

RAJIM NEWS: Rajim becomes a municipality; government issues notification!       RAJIM...

CG VIDHANSABHA: सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव हुआ पेश! 

CG VIDHANSABHA: No-confidence motion moved against the government!       CG VIDHANSABHA:...

NEW RAILWAY RULES: अब RPF भी काट सकती है चालान! 

New Railway Rules: Now RPF can also issue challans!   NEW...