CG Vidhansabha: विधानसभा में गूंजा फिटनेस और परमिट वाली गाड़ियों का मुद्दा, विपक्ष का दो बार बहिर्गमन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Cg Vidhansabha: Issue of fitness and permit vehicles echoed in the assembly, opposition walked out twice

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के सातवें दिन व्यावसायिक वाहनों के फिटनेस और परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ। प्रश्नकाल के दौरान यह मुद्दा उठने के बाद सदन का माहौल काफी गरमा गया और विपक्ष ने जवाब से असंतुष्ट होकर आधे घंटे के भीतर दो बार बहिर्गमन कर दिया।

 

दरअसल, इस मुद्दे को विधायक ओंकार साहू ने सदन में उठाया। उन्होंने राज्य में चल रही बिना फिटनेस, बिना परमिट और ओवरलोडिंग करने वाली गाड़ियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी।

इस पर परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि व्यावसायिक वाहनों को बिना भौतिक परीक्षण के फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं दिया जाता है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों में ओवरलोडिंग और बिना परमिट संचालन के कुल 77,810 प्रकरण दर्ज किए गए है। इन मामलों में अब तक 42 करोड़ 79 लाख 5 हजार 300 रुपये की वसूली की गई है। मंत्री ने कहा कि सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर सरकार गंभीर है। प्रदेश में ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है।

 

हालांकि मंत्री के जवाब से विपक्ष संतुष्ट नजर नहीं आया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक भूपेश बघेल ने मंत्री के जवाब पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मंत्री सवालों का ठीक से जवाब नहीं दे पा रहे हैं और बिना पर्याप्त तैयारी के जवाब दे रहे हैं। भूपेश बघेल ने सुझाव दिया कि इस विषय पर अलग से समय निर्धारित किया जाए, ताकि विभाग से पूरी और स्पष्ट जानकारी दी जा सके

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related