TRUMP VS MELONI: Meloni was ‘begging for a photo’!
TRUMP VS MELONI: G-7 शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बीच मुलाकात को लेकर ट्रंप के एक बयान ने राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है।
ट्रंप ने कहा था- “मेलोनी ने मुझसे अपने साथ फोटो खिंचवाने की भीख मांगी। वह मेरे साथ फोटो खिंचवाने के लिए काफी बेताब थीं। मैं तो ऐसा करता भी नहीं, लेकिन मुझे उन पर तरस आ गया।”
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों को पूरी तरह “गढ़ी हुई कहानी” करार देते हुए कहा कि उन्हें यह देखकर हैरानी और दुख होता है कि अमेरिका का राष्ट्रपति अपने ही सहयोगी देशों के साथ इस तरह का व्यवहार करता है।
उन्होंने कहा, “यह पहली बार नहीं है जब ऐसा हुआ है, लेकिन यह बेहद शर्मनाक है।
इटली की प्रधानमंत्री ने सवाल उठाया कि जो सख्ती ट्रंप अपने मित्र देशों के खिलाफ दिखाते हैं, वही दृढ़ता पश्चिमी देशों के विरोधियों और अमेरिका के प्रतिद्वंद्वियों के सामने क्यों नहीं दिखाई देती।
