Trump Tariff News: ट्रंप को पसंद नहीं इंडिया-रूस की दोस्ती, भारत के खिलाफ किया बड़ा ये एलान

Date:

Trump Tariff News: नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के खिलाफ बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर भारत ने रूस से तेल खरीदना नहीं रोका तो अगले 24 घंटे में भारत से आने वाले सामाों पर भारी टैरिफ लगाया जाएगा।

ट्रंप का बयान
ट्रंप ने कहा, “भारत अच्छा व्यापारिक साथी नहीं रहा है। वे हमसे बहुत कुछ खरीदते नहीं है, जबकि हम उनसे बहुत कुछ खरीदते हैं। हमले फिलहाल 25% टैरिफ तय किया था, लेकिन अब मैं इसे बहुत ज्यादा बढ़ाने वाला हूं क्योंकि वे रूसी तेल खरीद रहे हैं।” ट्रंप ने यह बयान एक इंटरव्यू के दौरान अमेरिकी चैनल CNBC को दिया है। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब एक दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि भारत पर ‘सबस्टैंशियल’ यानी काफी ज्यादा टैरिफ लगाने वाले हैं।

ट्रंप का आरोप
ट्रंप का आरोप है कि भारत रूस से तेल खरीदकर उसे प्रोसेस करने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेच रहा है और इससे मुनाफा कमा रहा है। यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने भारत की ट्रेड पॉलिसी पर सवाल उठाए हैं। इससे पहले भी उन्होंने कई बार भारत को ‘टैरिफ किंग’ कहा था।

भारत का जवाब
अमेरिका की इस चेतावनी पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि जो देश भारत की आलोचना कर रहे हैं वही रूस से व्यापार कर रहे हैं। जबकि, उनके लिए ये कोई जरूरी या मजबूरी नहीं है। भारत ने अमेरिका और यूरोपीय संघ को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भारत को सिर्फ इसलिए टारगेट करना सही नहीं है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR COURT ATTACK : कोर्ट में भाई ने भाई को काटा!

RAIPUR COURT ATTACK : Brother bites brother in court! रायपुर....

ABHISHEK BANERJEE ATTACK : अभिषेक पर अंडों की बारिश!

ABHISHEK BANERJEE ATTACK : Eggs rain on Abhishek! रायपुर डेस्क।...

BILASPUR SUSHASAN TIHAR : सुशासन तिहार में सियासी संग्राम!

BILASPUR SUSHASAN TIHAR : Political battle in Good Governance...